अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर अलीगढ़ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नशा मुक्ति केंद्र में जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। शिविर में उपस्थित लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। सोनम सिंह सहित अन्य पीएलवी ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। सोनम सिंह ने बताया कि शिविर का लक्ष्य स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण बनाना है। नीरज सिन्हा, शिवाली यादव, अजय, सत्यप्रकाश गोयल और चंचल सारस्वत इस दौरान मौजूद रहे।