गांजा व अन्य नशा उत्पाद बिक्री को लेकर बदनाम क्वार्सी के मोहल्ला चंदनिया में 3 अगस्त देर रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और आरोप दोनों ओर से फायरिंग का भी है। मगर पुलिस फायरिंग की बात सिरे से नकार रही है। इस झगड़े की शुरुआत देर रात दरवाजे पर खड़ी युवती से छींटाकशी को लेकर हुई। खबर पर पहुंची पुलिस के सामने भी पथराव होता रहा तो पुलिस को लाठियां लेकर हमलावर खदेडऩे पड़े। तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई। मौके से कुछ लोग हिरासत में लिए हैं, जबकि तीन लोगों के चोट आई है। जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।