संभल के सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि जुमा वर्ष में 52 और होली एक बार आती है। अगर मुस्लिम समुदाय का होली के रंग से धर्म भ्रष्ट होता है तो वह उस दिन घर से न निकलें। अगर कोई रंग डाल दे तो बुरा न मानें। बड़ा दिल होना चाहिए। आगे यह भी कहा कि हिंदू समुदाय के लोगों को भी ख्याल रखना चाहिए कि वह उस व्यक्ति पर रंग न डालें जो बुरा मान सकता है।