बरेली में एक बार फिर योगी सरकार का बुलडोजर गरजा है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में 37 बीघा जमीन पर विकसित की जा रहीं चार अवैध कॉलोनियों को बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को ध्वस्त कर दिया। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने बताया कि सिराज और नूर हसन की ओर से खजुरिया गांव में चार बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। यहां कराए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।