मुंबई में एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद तकरीबन 22 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद शिवसेना ने अपने सांसद अरविंद सावंत की एक चिठ्टी का हवाला दिया है। जिसमें उन्होंने एलफिंस्टन फुटओवर ब्रिज की मरम्मत के लिए तत्कालीन रेलमंत्री सुरेश प्रभु से फंड की मांग की थी। जिस पर सुरेश प्रभु ने 20 फरवरी 2016 को वैश्विक मंदी और फंड की कमी का हवाला दे दिया और फंड उपलब्ध नहीं कराया। जिसका नतीजा इस हादसे के रूप में सभी के सामने आया।