भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को शिंदे गुट को शिवसेना नाम दिए जाने का आदेश दिए। आयोग ने कहा कि एकनाथ शिंदे की पार्टी द्वारा चुनाव चिह्न तीर और कमान बरकरार रखा जाएगा। उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग को देश के लिए खतरनाक बताया और आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। वहीं एकनाथ शिंदे ने चुनाव आयोग के फैसले को सच और लोगों की जीत बताया। उल्लेखनीय है कि, एकनाथ शिंदे ने बीते साल जून में बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना ली थी। माना जा रहा है कि शनिवार को होने वाली उद्धव ठाकरे गुट की बैठक में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर चर्चा हो सकती है।