फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chattarpur Grave Mongoose Video: सर्वभक्षी जानवर ने शहर में मचाई दहशत, डीएफओ दफ्तर के पीछे झुंड में दिखे

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Updated Mon, 13 Jan 2025 04:56 PM IST

छतरपुर शहर में कबर बिज्जू यानी सर्वभक्षी जानवर के मूवमेंट का मामला सामने आया है। जहां यह शहर के हनुमान टोरिया सर्किट हाउस के पास दिखाई दे रहे हैं। जहां अब कबर बिज्जू का झुंड देखकर हड़कंप मचा हुआ है और दहशत का माहौल है।

बता दें कि कबर बिज्जू एक प्रकार की लोमड़ी का वंशज है, जो बिल्ली की तरह होता है। यह बेहद फुर्तीला और नरभक्षी भी होता है, जो कब्र खोदकर शव को खा जाता है और इसलिए इसे कबर बिज्जू कहा जाता है। हालांकि, यह सर्वभक्षी जीव भी है, जो पेड़ पर लगे फल/वनस्पति इत्यादि भी खा लेता है।

जानकारों की मानें तो यह नदियों/तालाबों/जलस्त्रोतों के किनारे मांद बनाकर यह रहता है। भूरे और काला दिखने वाले इस जानवर के माथे पर चौड़ी सफ़ेद धारी होती है। हाथ और पैर पर पांच नाख़ून वाला कबर बिज्जू जैव विविधता के लिए फायदे का भी काम करता है। क्योंकि यह बीज इत्यादि खाकर इसे फैलाता रहता है।

शहर के हनुमान टोरिया के ठीक सामने किशोर सागर तालाब के करीब इन कब रबिज्जुओं का पाया जाना माना जा रहा है कि आसपास ही यहीं कहीं इन्होंने अपना ठिकाना बना रखा है। फिलहाल तो इन्हें पेड़ पर देखा गया है। लेकिन इनके शहर में आने से लोगों में दहशत का माहौल है तो वहीं इलाके/शहर में सनसनी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें