बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर रेंज की पनपथा बीट में 12 मार्च 2025 को एक भालू का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। गश्ती के दौरान वनकर्मियों को कक्ष क्रमांक RF 416 के उसराहार क्षेत्र में लगभग 5-6 वर्ष की उम्र का मृत भालू दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें: NSUI का अनोखा प्रदर्शन, 'भीख' मांगकर सरकार से मांगे छात्र अधिकार और रोजगार
मौत संदिग्ध, संघर्ष के संकेत मिले
प्रारंभिक जांच में भालू के शरीर के आसपास घसीटने के निशान और झड़ चुके बाल मिले, जिससे संघर्ष या अप्राकृतिक मौत की आशंका जताई जा रही है। वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मृत भालू का पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने वन्यजीव संरक्षण नियमों के तहत पोस्टमार्टम के बाद भालू का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी और वन विभाग की टीम मौजूद रही।
ये भी पढ़ें: अवैध उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, कार्रवाई के निर्देश, खनिज राजस्व वसूली में हुई बढ़ोतरी
वन विभाग ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
वन विभाग ने POR प्रकरण क्रमांक 446/11 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या किसी अन्य वजह से। इस घटना के बाद वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वन्यजीव प्रेमी और प्रशासन इस जांच पर नजर बनाए हुए हैं।