फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं का आगमन, भस्म आरती में हुए शामिल

Fri, 06 Jun 2025 11:22 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी पर उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह से ही वीआईपी श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। कर्नाटक सरकार के कैबिनेट मंत्री एस.एस. मलिकार्जुन अपने परिवार के साथ उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने सुबह भस्म आरती में भाग लिया और करीब दो घंटे तक बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी ने मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान प्रशांत त्रिपाठी और आशीष दुबे भी मौजूद रहे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने की नंदी बाबा की पूजा
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने भी उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी बाबा की पूजा कर उनके कानों में अपनी मनोकामना भी कही। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से आशीष दुबे ने उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “बाबा महाकाल के दर्शन इसी तरह होते रहें, यही हमारे जीवन का सौभाग्य है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। मंदिर की व्यवस्थाएं अत्यंत सराहनीय हैं।”

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में लगातार 42वें दिन भी बदला रहेगा मौसम, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही
ज्येष्ठ एकादशी के पावन अवसर पर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भस्म आरती में शामिल होने से लेकर पूजन अर्चन तक का सिलसिला लगातार जारी है। मंदिर प्रशासन द्वारा दर्शन व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें