फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल के दरबार में दानदाताओं का मेला, दो दिन में दान में मिले 12 लाख 61 हजार 100 रुपये

Thu, 23 Feb 2023 11:14 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

महाकाल मंदिर में इन दिनों दानदाताओं का मेला लगा हुआ है, यही कारण है कि बीते दो दिनों में सिर्फ तीन श्रद्धालुओं से ही मंदिर में लगभग 12,61,100 रुपये का दान आया है। महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक आर के तिवारी के अनुसार मंदिर में बाबा महाकाल के अमरावती निवासी भक्त कमलेश  (निवासी परवाड़ा जिला अमरावती महाराष्ट्र) ने 11,00,000 रुपये का दान किया गया है। वहीं, कर्नाटक मैसूर से पहली बार उज्जैन दर्शन करने पहुंचे एम. पी. किरण और उनकी पत्नी एम. एस. सुरेखा ने मन्दिर की व्यवस्थाओं से प्रसन्न होकर 1,00,100 रुपये की राशि बाबा महाकाल के चरणों में दान की है। जबकि राजस्थान के नागौर के भक्त सत्यनारायण भाटी ने अपने स्वास्थ लाभ होने पर 61,000  रुपये का चेक बाबा महाकाल के चरणों में भेट किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें