फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: एक्टिवा के लिए दो भाइयों में हुआ ऐसा विवाद कि एक ने फोड़ दिया दूसरे का सिर, वीडियो हो रहा वायरल

Mon, 02 Sep 2024 08:10 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

नीलगंगा थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर कॉलोनी में दो भाइयों के बीच दो पहिया वाहन को लेकर विवाद हो गया। एक भाई ने दूसरे भाई पर लाठी से हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में क्रॉस प्रकरण दर्ज किया है।

दरअसल नीलगंगा थाना क्षेत्र के तीन बत्ती चौराहा पर स्थित प्रकाश नगर में रहने वाले दो भाई प्रदीप जूनवाल और मनोज जूनवाल के बीच दो पहिया वाहन को लेकर शनिवार रात विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि मनोज ने प्रदीप पर लाठी से हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक भाई ने दूसरे को लाठी से बीच सड़क पर मारा। घायल प्रदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि मनोज ने उससे एक्टिवा मांगी थी। नहीं देने पर विवाद करने लगा। मनोज ने लाठी निकालकर प्रदीप को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में उसकी पत्नी को भी चोट आई है। घायल प्रदीप का कहना है कि वाहन नहीं देने पर मनोज ने लाठी से पीटा। वहीं, मनोज का कहना है कि प्रदीप ने विवाद के बाद उसकी जांघ पर चाकू से हमला किया है। दोनों की रिपोर्ट पर नीलगंगा थाना पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें