फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महाकाल की शरण में पहुंचे गायक मीका सिंह, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- मैं बहुत भाग्यशाली हूं

Sat, 07 Feb 2026 09:34 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक मीका सिंह ने आज बाबा महाकाल के दरबार में उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने उज्जैन स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक, भगवान महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में सम्मिलित होकर दर्शन लाभ लिए। आरती के दौरान मीका भक्तिभाव में डूबे नजर आए।

मंदिर पहुंचने पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने मीका सिंह का आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया। इस अवसर पर उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। दर्शन के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए मीका सिंह ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे आज महाकाल के दर्शन हुए। आरती का अनुभव अद्भुत था।



गायक ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई और भव्य माहौल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां का वातावरण बहुत ही शांतिपूर्ण और प्यारा है। उन्होंने आगे कहा कि वे अपने परिवार और प्रशंसकों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करने आए हैं और जब भी मौका मिलता है, यहां जरूर आते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें