फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- पशु हत्या पानी के व्यय को बढ़ाती है, खुद पर संयम रखना होगा

Thu, 29 Dec 2022 12:04 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को उज्जैन में आयोजित सुजलाम जल महोत्सव को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पशु हत्या पर एक बड़ा बयान दिया। संघ प्रमुख भागवत ने कहा कि पशु हत्या पानी के व्यय को बढ़ाती है। मीट इंडस्ट्रीज में पानी की खपत सबसे अधिक होती है। क्योंकि इसे साफ करने से लेकर इसे स्वच्छ करने तक पानी का खूब उपयोग होता है। हमें मीट की फैक्ट्रियों को बंद करने की बजाय खुद पर संयम रखना जरूरी है। यदि मेरी भी मीट की फैक्टरी होती और लोगों के संयम के कारण मीट नहीं बिकता तो मुझे भी अपनी फैक्ट्री बंद करना पड़ती। बता दें, उज्जैन में पांच दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर तक जल संरक्षण पर सुजलाम जल महोत्सव का आयोजन किया गया है, इसके समापन पर आज यानि गुरुवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत, सीएम शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री सिंधिया से लेकर अन्य राज्यों के नेता शामिल होंगे। 

Read More: सुजलाम जल महोत्सव में मोहन भागवत ने कहा- जल का अनादर न हो, प्रकृति की सदैव करें पूजा
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें