फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: रैली निकालकर किया शहर के पहले सिक्स लेन का विरोध, रहवासी बोले- हो जाएंगे बेघर और बेरोजगार

Wed, 30 Jul 2025 04:17 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

वार्ड क्रमांक 2 के पिपलीनाका क्षेत्र में आज सिक्स लेन के विरोध में क्षेत्रवासी सड़कों पर उतरे। अपना कारोबार-दुकानें बंद रखकर पूरे क्षेत्र में रैली के रूप में घूमकर विरोध जताया। दोपहर बाद अधिकारी ज्ञापन लेने पीपलीनाका चौराहा पहुंचे। लोगों का कहना है कि सिक्सलेन मार्ग होने से दोनों मार्ग के करीब 600 भवन और प्रतिष्ठान पूरी तरह से टूट जाएंगे। ऐसे में संबंधित परिवार बेघर और बेरोजगार हो जाएंगे। अभी मार्ग को 45 मीटर चौड़ा किया जा रहा है, जिसे 18 से 24 मीटर तक ही चौड़ा किया जाए, ताकि लोगों के पास रहने और कारोबार करने के लिए थोड़ी तो जगह बचे। लिहाजा लोग चाहते हैं कि शासन पुनः इस पर विचार करे।



इसीलिए लोगों को लग रहा डर
सिंहस्थ की तैयारियों के क्रम में पिपलीनाका से भैरवगढ़ जेल चौराहा और पिपलीनाका से गढ़कालिका तक के मार्ग के चौड़ीकरण के लिए यूडीए द्वारा टेंडर आमंत्रित कर लिए हैं। इस प्रक्रिया के शुरू होते ही प्रभावित होने वाले रहवासियों को चिंता सताने लगी है। वैसे तो रहवासी पूर्व में इस विस्तार को रोकने के लिए गोपनीय बैठकें कर विभिन्न स्तरों पर आग्रह कर चुके थे, लेकिन अब खुलकर सामने आ गए हैं।

ना रहेगा घर व्यापार भी चौपट
शहर का पहला सिक्स लेन पिपलीनाका से भैरवगढ़ तक बनाया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के करीब 13 हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं। इस मार्ग में सडक़ को 45 मीटर (150 फीट) चौड़ा करने की प्लानिंग है, जबकि रहवासियों का कहना है कि 18 से 24 मीटर सड़क चौड़ी करने से भी काम हो सकता है। सड़क 45 मीटर चौड़ी करने के प्रयास मेें हमारे मकान खत्म हो जाएंगे, व्यवसाय चौपट हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें