फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: स्कूल के फादर ने छात्र को डंडे से पीटा, दर्ज हुई FIR

Mon, 28 Jul 2025 08:51 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला उज्जैन

उज्जैन के बड़नगर के ग्राम पीर झालर मार्ग स्थित एक  स्कूल में 7 साल के एक छात्र से  टेबल गिर गई थी। बस इसी बात पर फादर रामू बंडोद उर्फ रफाली ने उसे डंडे से इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी पूरी पीठ पर निशान उभर आए। इस घटना के बाद एक शिक्षक ने छात्र को रोका और बर्फ से सिकाई कर निशान मिटाने की कोशिश की। इस कारण बच्चा  देर से घर पहुंचा। परिजनों ने कारण पूछा और बच्चे ने परिजनों को पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे। बाद में वे थाने में भी गए। जहां छात्र की पीठ के निशान दिखाते हुए आरोपी फादर के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने जांच करके केस दर्ज कर लिया है। 

हिंदूवादी संगठनों ने किया थाने का घेराव, की नारेबाजी
पीरझलार मार्ग पर बने सेंट मार्टिन विद्यालय में सात साल के मासूम की पिटाई की खबर हिंदूवादी संगठनों को लगी तो वे स्कूल पहुंचे। संगठनों ने बड़नगर थाना परिसर के बाहर प्रदर्शन किया।  एसडीओपी महेन्द्रसिंह परमार ने थाना प्रभारी अशोक पाटीदार को तुरंत इस मामले की जांच कर स्कूल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद  प्रकरण दर्ज  किया गया। 

मार्टिन विद्यालय के प्रिंसिपल एंथनी जॉर्ज सेंट ने कहा कि जब घटना घटी तब वे  विद्यालय में नहीं थे। शिकायत मिलने पर शिक्षक को विद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है। इसके पहले भी इस विद्यालय को लेकर कई शिकायतें हुई है।   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें