फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: सेवानिवृत्त प्राचार्य की निर्मम हत्या, पूर्व छात्र ने लाठी से किया हमला, हमलावर हिरासत में

Thu, 05 Feb 2026 08:08 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

शासकीय माध्यमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त 85 साल के प्राचार्य की बुधवार को हत्या कर दी गई। हमलावर युवक ने उन पर लाठी से सिर पर 5 से 6 बार वार किए थे। कुछ देर बाद ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। उसके खिलाफ हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया है। बताया गया है कि आरोपी युवक को भी पूर्व प्राचार्य ने पढ़ाया था, उसी ने सनक के वशीभूत होकर उनकी जान ले ली।

भैरवगढ़ क्षेत्र के पिपली बाजार स्थित गणेश मंदिर के पास रहने वाले रमाशंकर शर्मा शासकीय माध्यमिक विद्यालय से प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बुधवार को वे पैदल घर से सिद्धवट की ओर जा रहे थे। वे घर से आगे दूसरी गली तक पहुंचे थे, उसी दौरान मोहन तंवर नामक युवक ने पीछे से उनके सिर पर लाठी से 5 से 6 बार वार किया। रमाशंकर शर्मा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। लोगों ने उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ घंटे उपचार के बाद उनकी मौत हो गई।

हत्या की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और हमला करने वाले मोहन तंवर को हिरासत में लिया गया और थाने लाया गया। भैरवगढ़ थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह राजावत ने बताया कि मामले में हत्या की धारा 103 बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। निजी अस्पताल से शव चरक अस्पताल लाया गया। 

चार माह पहले हुआ था पत्नी का निधन
जानकारी सामने आई है कि मृतक रमाशंकर शर्मा की पत्नी का चार माह पहले ही निधन हुआ था। उनकी बेटी भी उज्जैन में रहती है। दोपहर को वे उसी के घर जाने के लिए निकले थे। घर के सामने रास्ता खुदा होने पर वह पास वाली गली से होकर गुजर रहे थे। उसी दौरान मोहन ने उन पर हमला कर दिया। 
  ये भी पढ़ें- नशे के खिलाफ इंदौर में बड़ा अभियान, हर पंचायत में बनेगी समिति

आरोपी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं
बताया जा रहा है कि हत्या करने वाले आरोपी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। उसकी हरकतों के चलते कुछ समय पहले परिवार भी उसे छोड़कर चला गया है। आरोपी अकेला रहता है। वहीं जानकारी सामने आई कि आरोपी को दिवंगत प्राचार्य ने ही पढ़ाया था। आरोपी घर के बाहर बैठा रहता है और क्षेत्र से गुजरने वाले हर किसी को डंडा लेकर मारने के लिये दौड़ता है। एएसपी आलोक शर्मा के अनुसार आरोपी का दिमागी संतुलन ठीक है या नहीं इसकी मेडिकल जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें