उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सैलानियों को अक्सर बाघों का दीदार होता है। हाल ही में यहां पर्यटकों को जमहोल बाघ का दीदार हुआ। जमहोल अपनी टैरिटरी में बड़े ही शानो शौकत के साथ घूम रहा था। तभी पर्यटकों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल कर दिया।
मध्यप्रदेश का उमरिया जिला टाइगर रिजर्व क्षेत्र के रूप में घोषित किया गया है, जहां पर टाइगर की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। वहीं, पर्यटक भी दूर दराज क्षेत्रों से यहां देखने के लिए आ रहे हैं। यहां विदेशी पर्यटकों के साथ ही देश के कोने-कोने से पर्यटक यहां आते हैं। जहां हर साल की तरह इस साल भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ गई है।