फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: पुलिस आरक्षक को रिश्वत लेते हुए सागर लोकायुक्त ने पकड़ा, फिर टीम को चकमा देकर हो गया फरार

Fri, 28 Nov 2025 10:45 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ मध्य प्रदेश। सागर लोकायुक्त की कार्यवाही रात्रि करीब 12:00 बजे रिश्वत लेते हुए पुलिस कोतवाली का आरक्षक पंकज यादव भागा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मध्य प्रदेश न्यूज, टीकमगढ़ पुलिस, सागर लोकायुक्त, रिश्वत, आरक्षक पंकज यादव, वीडियो, वीडियो वायरल, क्राइम न्यूज

टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली में पदस्थ आरक्षक पंकज यादव को सागर लोकायुक्त की टीम में ₹12000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों टीकमगढ़ कलेक्टरेट पर रात्रि करीब 11:00 बजे पकड़ लिया था। रिश्वत लेने के बाद आरोपी लोकायुक्त की टीम से भाग गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

लोकायुक्त टीम के प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि टीकमगढ़ के रहने वाले अंकित तिवारी ने शिकायत की थी कि उसके ऊपर एससी एसटी का एक मामला दर्ज हुआ है कोतवाली पुलिस द्वारा ₹20000 की रिश्वत की मांग की गई उसने ₹8000 पहले दे दिए थे और ₹12000 देने का वादा किया था।

ये भी पढ़ें- Shahdol News: पुलिसकर्मी बने ब्लैकमेलर; दो आरक्षक सस्पेंड, युवक-युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे ऐंठे

रात्रि करीब 11:00 बजे टीकमगढ़ कलेक्टरेट पर जब आवेदक अंकित तिवारी ₹12000 देने पहुंचा तो आरक्षक पंकज यादव ने रिश्वत ले ली इस समय लोकायुक्त टीम ने उसको दबोच लिया लेकिन वह लोकायुक्त टीम को चकमा देकर फरार हो गया लोकायुक्त की टीम ने आरक्षक पंकज यादव की कार को जप्त किया है और उसकी जैकेट भी उतर गई जिसमें रिश्वत के पैसे जप्त किए गए हैं।

इसके साथ हीआरक्षक और कोतवाली प्रभारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया उन्होंने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें