फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: जमीन विवाद में पार्षद पति पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने लोहे की रॉड से पीटा

Sun, 03 Nov 2024 12:04 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ शहर के वार्ड नंबर एक की पार्षद के पति पर बीती रात जमीनी विवाद के चलते तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल पार्षद पति को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

वार्ड नंबर 1 पुरानी टिहरी की नगर पालिका टीकमगढ़ की पार्षद सीताबाई कुशवाहा के पति पर बीती रात तीन लोगों ने जानलेवा हमला किया। घायल को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पार्षद सीताबाई ने रविवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात करीब 11:00 बजे उनके पति बाजार से अपने घर आ रहे थे, तभी मोहल्ले में तीन लोगों ने अचानक लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद उन्हें तुरंत परिजन निजी वाहन से टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है।

जमीन पर चाहते हैं कब्जा
पार्षद सीताबाई ने बताया कि आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, जिसको लेकर उनका विवाद है। इसी के चलते बीती रात शराब के नशे में तीनों आरोपियों ने अचानक उनके पति पर हमला बोल दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हमला करने वालों में प्रकाश यादव, रामकिशोर और घनश्याम शामिल हैं। इसकी सूचना पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ को दे दी गई है।  

देखने पहुंचे नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष रानू खरे
रविवार की सुबह जैसे ही इसकी सूचना नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रानू खरे को मिली तो वह पार्षदों के साथ टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचे और पार्षद पति का हाल-चाल जाना। उन्होंने बताया कि ये सभी आरोपी अपराधी हैं, जिन पर कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। अगर, सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वह उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि टीकमगढ़ भारतीय जनता पार्टी पार्षद पति के साथ खड़ी है, क्योंकि उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें