सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघड़ गांव में यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। बस में 18 यात्री सवार थे, जिनमें से 6 यात्री घायल हो गए।
घटना उस समय घटी जब तिवारी बस सेवा की बस क्रमांक एमपी 53 पी 0711 हत्था से भंवरसेन होते हुए बाघड़ सुबह 9:35 बजे पहुंची। जैसे ही बस आगे बढ़ी, अचानक उसका कमानी पट्टा टूट गया, जिससे ड्राइवर का नियंत्रण खत्म हो गया और बस सड़क से नीचे गिरते हुए पलट गई। दुर्घटना के दौरान बस एक बार पूरी तरह घूम गई, लेकिन गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: भावना सिंह हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब तिवारी बस सेवा की बस क्रमांक MP 53 P 0711 हत्था से भंवरसेन होते हुए बाघड़ सुबह 9:35 बजे पहुंची। जैसे ही बस आगे बढ़ी, अचानक उसका कमानी पट्टा टूट गया, जिससे ड्राइवर का नियंत्रण खत्म हो गया और बस सड़क से नीचे गिरते हुए पलट गई। दुर्घटना के दौरान बस एक बार पूरी तरह घूम गई, लेकिन गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री पहुंचा पारा, मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी, दो दिन बाद चलेगी लू
घटना की सूचना मिलते ही रामपुर नैकिन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र, रामपुर नैकिन भेजा गया। थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि तीन यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, जिनका इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर ने बताया कि बस का पट्टा टूटने के कारण यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि बस पलटने के बावजूद किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
ये वीडियो भी देखिए
..