फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: निमंत्रण खाकर वापस अपने घर जा रहे दो युवकों की हुई मौत, आठ फीट ऊंची छलांग लगाकर गिरी बाइक

Wed, 11 Dec 2024 04:49 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत सोन नदी पुल के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। जहां बाइक मिट्टी के टीले से टकरा गई और आठ फीट ऊंची उड़ते हुए बाइक के नीचे गिरी, जिसकी वजह से दो व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

दरअसल, यह पूरा मामला सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत सोन नदी पुल के पास का है। जहां बीती मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे अमिलिया से निमंत्रण खाकर बहरी की तरफ जा रहे दो बाइक चालक दुर्घटना का शिकार हो गए। जहां बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरे कोने पर गिर गई, जिसकी वजह से दोनों व्यक्तियों की घटना स्थल पर मौत हो गई है। जानकारी लगते ही रात करीब 12 बजे घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति ग्राम अमिलिया से निमंत्रण खाकर वापस घर आ रहे थे। इसमें पप्पू कोल पिता प्यारेलाल कोल मोटरसाइकिल चला रहा था और पीछे शिवप्रसाद दर्जी बैठा हुआ था। जहां उसे मिट्टी का टीला दिखाई नहीं दिया, जिसमें मिट्टी की टीले में बाइक चढ़ गई और हवा में उड़ती हुई बाइक दोनों युवको के साथ नीचे गिरी, जिसकी वजह से सिर के बल गिरने के कारण दोनों की तुरंत ही घटना स्थल पर मौत हो गई।

थाना प्रभारी अमिलिया राजेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया है कि जानकारी लगते ही पुलिस टीम को घटना स्थल पर भेज दिया गया था। उसके बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिहावल अस्पताल भिजवा दिया गया है। जहां दोनों शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। मर्ग कायम कर चुके हैं और जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें