फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur Accident: बिना ड्राइवर के दौड़ पड़ा शराब से भरा ट्रक, आगे जाकर कैश वैन से भिड़ी; बड़ा हादसा टला

Sat, 28 Mar 2026 06:36 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

शाजापुर जिले के शुजालपुर शहर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब शराब से भरा एक ट्रक बिना ड्राइवर के सड़क पर दौड़ पड़ा और करीब 100 मीटर आगे जाकर बैंक ऑफ इंडिया के बाहर खड़ी कैश वैन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैश वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं पास का एक बिजली पोल भी टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर आवाजाही कम थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना सुबह करीब 7 बजे रोकड़िया हनुमान मंदिर चौराहे के पास हुई, जहां आबकारी विभाग का गोदाम स्थित है। जानकारी के अनुसार, डिस्टिलरी से शराब लेकर दो ट्रक सुबह गोदाम पहुंचे थे। एक ट्रक को गोदाम के भीतर रिवर्स करते समय उसका ड्राइवर नीचे उतरकर दूसरे ट्रक में चला गया, लेकिन उसने अपना ट्रक न्यूट्रल गियर में ही छोड़ दिया।

पढे़ं: VIT भोपाल नाम पर विवाद: सीहोर में स्थित यूनिवर्सिटी पर भ्रामक प्रचार के आरोप, मानवाधिकार आयोग ने दर्ज किया केस इसी दौरान दोनों ट्रकों का स्टाफ रिवर्स हो रहे ट्रक को साइड देने और पार्किंग में लगाने में व्यस्त था। तभी न्यूट्रल में खड़ा ट्रक अचानक लुढ़ककर सड़क पर चलने लगा। बिना ड्राइवर के दौड़ते ट्रक को देखकर वहां मौजूद क्लीनर ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। तेजी से बढ़ता ट्रक करीब 100 मीटर आगे जाकर बैंक ऑफ इंडिया के बाहर खड़ी कैश वैन से टकरा गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्रक में करीब 1200 पेटी शराब लोड थी। हादसे के बाद मौके पर आबकारी विभाग, पुलिस और बैंक के अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापरवाही के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जिले में सड़क हादसों के पीछे लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी एक बड़ा कारण बनकर सामने आ रही है। कई घटनाओं के बावजूद वाहन चालकों में जागरूकता की कमी बनी हुई है, जिससे ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें