फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: झाड़ियो में लगी आग को बस्ती में पहुंचने से पहले पुलिस ने बुझवाया, बड़ा घटना टली, यह बोले लोग

Sat, 15 Mar 2025 01:57 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल खैरहा पुलिस की सतर्कता से घरों में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। समय रहते मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल वाहन को बुलाकर स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। झाड़ियों में लगी आग बस्ती तक पहुंचने वाली थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में आ गई।

ये भी पढ़ें: उज्जैन के 84 महादेव, कैसे बने यह मंदिर, मान्यता क्या? महाकाल के द्वारपाल कौन और कहां; सब कुछ जानिए

जानकारी के अनुसार, खैरहा थाना क्षेत्र के नगर में बीती रात अचानक झाड़ियों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। थाना प्रभारी ने तत्काल दमकल वाहन को बुलाया और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस व दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। 

आग बस्ती तक न पहुंचे, यह हमारी प्राथमिकता थी
थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर आग लगी थी, वहां से मात्र 50 मीटर की दूरी पर बस्ती थी। हमारी प्राथमिकता थी कि आग को बस्ती तक पहुंचने से पहले ही रोक लिया जाए। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों की सहायता व स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझाया गया। 

ये भी पढ़ें: टमाटर के दाम हुए औंधे मुंह गिरे! किसानों को बड़ा नुकसान

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया धन्यवाद
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती और दमकल वाहन को मौके पर नहीं बुलाया जाता तो आग बस्ती तक पहुंच सकती थी, जिससे भारी नुकसान हो सकता था। थाना प्रभारी की सतर्कता से आग समय रहते बुझा ली गई, जिसके लिए ग्रामीणों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें: होली पर 40 के करीब पहुंचा पारा,मार्च में 4 दिन लू का अलर्ट, ज्यादा तपेंगे इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर

पुलिस टीम को मिलेगा सम्मान
इस घटना को लेकर छीरहटी की जनपद सदस्य शिल्पी सौरभ पांडे ने थाना प्रभारी एवं उनकी टीम को जल्द ही सम्मानित करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की और आग को बस्ती तक पहुंचने से पहले ही बुझा दिया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें