फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

Tue, 11 Feb 2025 08:48 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र की एक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को पीथमपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक महीने से उसे किराए के मकान में रखकर कुकर्म कर रहा था। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे धर दबोचा। किशोरी को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार धनपुरी थाना क्षेत्र की किशोरी 18 जनवरी को अचानक लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और पता चला कि खैरहा थाना क्षेत्र का रहने वाला आरोपी विजय उर्फ अंकुश साहू (20 वर्ष) किशोरी को बहला-फुसलाकर बाइक से पीथमपुर ले गया था। वहां उसने किराए पर कमरा लेकर किशोरी को रखा और दुष्कर्म किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन पीथमपुर सेक्टर-1 में ट्रेस हुई, जिसके बाद टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। किशोरी को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें