फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore news: जिला अस्पताल का डॉक्टर धर्म के आधार पर मरीजों का कर रहा इलाज! कथावाचक ने दी चेतावनी, जानें मामला

Wed, 05 Mar 2025 02:53 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

डॉक्टर को धरती पर भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। भगवान ने तो हमें एक बार जीवन दिया है, लेकिन वह डॉक्टर ही है जो भगवान के दिए इस जीवन पर संकट आने की स्थिति में हमारे जीवन की रक्षा करता है, लेकिन सीहोर जिला अस्पताल का एक डॉक्टर पर सीहोर के कथावाचक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉक्टर को सार्वजनिक रूप से व्यास पीठ से कथा के दौरान चेतावनी दे दी है। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।

सीहोर में जाने-माने कथावाचक पंडित मोहित पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। पंडित मोहित पाठक जिला अस्पताल के एक डॉक्टर को चेतावनी दे रहे हैं। वीडियो में पाठक ने जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि जिला अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर धर्म के आधार पर भेदभाव कर रहे हैं। ये डॉक्टर तिलक लगाने वालों के इलाज में देरी करते हैं व लापरवाही बरतते हैं। पंडित मोहित पाठक ने ये चेतावनी अपनी कथा के दौरान व्यास पीठ से दी है। इसी के साथ पंडित मोहित पाठक ने डॉक्टर को कहा कि अपना व्यवहार सुधार लें। तुम शासकीय डॉक्टर हो अस्पताल तुम्हारे बाप का नहीं है अगर व्यवहार नहीं सुधारा तो बजरंगी तुम्हारा इलाज कर देंगे।

सनातनी को प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए करते हैं बाध्य
आरोप ये भी हैं कि वो डॉक्टर जिला अस्पताल में हैं और इनकी पत्नी सोनोग्राफी सेंटर चलाती है। खुद भी एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करते हैं। पंडित मोहित पाठक ने ये भी कहा कि ये मरीजों को बार-बार परेशान करते हैं और उन्हें प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए बाध्य करते हैं। इस बात से सनातनियों में असंतोष है। 

आरोप निराधार
इस संबंध में जिला चिकित्सालय के डॉक्टर फैजल अंसारी का कहना है कि वायरल हो रहे वीडियो में पंडित जी द्वारा लगाया जा रहा आरोप निराधार है। मरीजों को देखने में कोई पक्षपात नहीं किया जा रहा है। सभी मरीजों को समानता के व्यवहार के साथ देखा जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें