फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: मैहर में नहर निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से चरवाहे की मौत, दूसरा व्यक्ति जख्मी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Updated Fri, 31 Jan 2025 08:14 AM IST

मध्यप्रदेश के मैहर में बीती शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां नहर निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक चरवाहे की मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पूरा मामला मैहर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत नौगांव का है। यहां नहर निर्माण का कार्य चल रहा था। इस दौरान देर शाम नहर की मिट्टी अचानक धंस गई। इस दौरान वहीं से गुजर रहे एक चरवाहे की मिट्टी में दबने से मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद रीवा अस्पताल रेफर कर दिया गया। साथ ही रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर भारी संख्या में रामनगर पुलिस बल मौजूद है। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि भी बचाव कार्य मे सहयोग कर रहे हैं।

थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी ने बताया कि नहर की मिट्टी धंसने से पास में बैठा चरवाहा और साथ मौजूद एक पेटी कॉन्ट्रेक्टर दब गए। इस घटना में चरवाहा बैजनाथ यादव की मौत हो गई। वही दूसरे को गंभीर हालत में संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा में भर्ती करवाया गया है। इसके साथ अन्य लोगों के जांच के लिये रेस्क्यू किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें