फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: नदी किनारे लगे पेड़ ने बचाई बुजुर्ग की जान, बाढ़ के पानी मैं फंसा था, SDERF टीम ने किया रेस्क्यू

कहते हैं, डूबते को तिनके का सहारा होता है। सागर में बाढ़ के पानी में बहे एक व्यक्ति का सहारा नदी किनारे खड़ा एक पेड़ बना, जिस पर चढ़कर उसने अपनी जान बचाई। बाद में, एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया।

दरअसल, रामपुर गांव के रहने वाले बुजुर्ग स्वामी यादव अपने खेत पर बोई गई मक्का की फसल की रखवाली करने मंगलवार को गए थे। शाम से ही मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र की नदी-नाले उफान पर आ गए। स्वामी यादव की झोपड़ी के पास से बहने वाली वेवस नदी अचानक उफान पर आ गई और उनकी झोपड़ी में पानी भर गया। वहां से निकलने की कोशिश में वह पानी में बह गए। करीब 100 मीटर बहने के बाद एक पेड़ ने उनकी जान बचाई, जिस पर चढ़कर उन्होंने खुद को सुरक्षित रखा।

जब आसपास के किसानों को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने बंडा पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत सागर से एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया। ग्रामीणों के सहयोग से टीम ने नदी की तेज धार में पेड़ पर फंसे हुए स्वामी यादव को सकुशल निकाल लिया। एसडीईआरएफ टीम के प्रभारी ने बताया कि उन्हें सुबह 7 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति वेवस नदी के जलभराव में एक पेड़ पर फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही टीम अपने उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और एक घंटे के प्रयास के बाद बुजुर्ग को सुरक्षित निकालने में सफल रही। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में आसपास के ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें