फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: स्कूल में बंटने आई साइकिलों को उतारते दिखे स्कूली छात्र, देखें जोखिम भरे काम का वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Updated Sat, 05 Oct 2024 11:19 AM IST

सागर जिले के राहतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जरूवाखेड़ा में साइकिलों से भरा एक ट्रक पहुंचा और विद्यालय के मुख्य गेट के सामने सड़क पर खड़ा हो गया, जिससे स्कूली छात्रों को साइकिलें उतारते देखा गया। यह घटना शुक्रवार, शाम 4 बजे के आसपास की है।

दरअसल, सरकार द्वारा स्कूली छात्राओं को बांटने के लिए यह साइकिलें ट्रक में लोड करके भेजी गई थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के प्राचार्य खड़े होकर हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के बीच छात्रों से साइकिलें उतरवा रहे थे। लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चे ट्रक से साइकिलें उतारते समय साइकिल को ठीक से पकड़ भी नहीं पा रहे थे। वे साइकिल को बड़ी मुश्किल से ट्रक से नीचे उतार रहे थे, जिसमें उन्हें अपने पैरों की उंगलियों के बल खड़ा होना पड़ रहा था।

इस मामले में जब राहतगढ़ के बीईओ (ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर) नरेंद्र तंतवाय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्राचार्य द्वारा छात्रों से साइकिलें उतरवाना गलत है। प्राचार्य को ट्रक से साइकिल उतारने के लिए मजदूरों का इंतजाम करना चाहिए था। विद्यालय में साइकिल वितरण के लिए 90 साइकिलें भेजी गई हैं। यदि बच्चे ट्रक से साइकिल उतार रहे हैं, तो इस संबंध में स्कूल प्राचार्य से जानकारी ली जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें