फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: गहनों के खाली बैग और बॉक्स लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, बोले- हमारा सब कुछ लुट गया साहब!

Sat, 10 May 2025 02:55 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सबूतों की झोली लेकर पहुंचा पीड़ित परिवार: मऊगंज एसपी ऑफिस में अनोखा प्रदर्शन, गहनों के खाली बैग और बॉक्स दिखाकर बोले हमारा सब कुछ लुट गया साहब!

मऊगंज, मध्यप्रदेश – चोरी की घटनाओं से त्रस्त आमजन अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाने लगे हैं। ऐसी ही एक घटना ने शनिवार को मऊगंज में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, जब चोरी से पीड़ित एक परिवार न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा। लेकिन उनका तरीका पारंपरिक नहीं, बेहद अनोखा था।

ये भी पढ़ें:  सरहदी जिलों में रेड अलर्ट, बाजार बंद, लोगों को घरों में रहने की सलाह, कहां कैसे हैं हालात

हरदी तिबारियान गांव (थाना नईगढ़ी) निवासी चंद्रमणि प्रसाद मिश्र के घर बीते दिनों बड़ी चोरी की वारदात हुई, जिसमें चोरों ने करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन जब मामला दर्ज हुआ तो पुलिस ने महज डेढ़ लाख रुपये की चोरी बताकर रिपोर्ट दर्ज की।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में आज भी आंधी, हल्की बारिश के आसार, 40 से अधिक जिलों में अलर्ट,4 दिन रहेगा असर 

इससे आहत परिवार अपने दुख और असंतोष को व्यक्त करने एसपी कार्यालय पहुंचा। हाथों में गहनों के खाली बैग और बॉक्स लिए उन्होंने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, साहब! हमारा सब कुछ लुट गया, लेकिन थाने में हमारी पूरी बात नहीं सुनी गई। हमें न्याय चाहिए। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात की। उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच करने का आश्वासन दिया और भरोसा दिलाया कि अपराधियों को जल्द पकड़ा जाएगा। एडिशनल एसपी ने बताया, हम मामले को पूरी संवेदनशीलता से ले रहे हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें