फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: फर्जी पुलिस ऑफिसर बनकर युवती को फंसाया और करता रहा शोषण, नकली पिस्टल और फर्जी आईकार्ड के साथ गिरफ्तार

Fri, 22 Aug 2025 05:18 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

रीवा जिले की सेमरिया थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर युवती को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी उत्तराखंड का रहने वाला है और वह सोशल मीडिया पर पुलिस की वर्दी पहनकर तस्वीरें डालता था। पुलिस ने जब उसे दबोचा तो उसके पास से नकली पिस्टल, चाकू और साइबर क्राइम ऑफिसर का फर्जी आई कार्ड बरामद हुआ। पुलिस ने गुप्त रूप से जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

सोशल मीडिया पर पुलिस बनकर फंसाया जाल
सेमरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि आरोपी से उसकी पहचान करीब दो साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी। युवक ने अपना नाम अनुराग सेन बताया और खुद को साइबर सेल इंडिया का हेड ऑफिसर बताकर विश्वास जीत लिया। उसने वर्दी पहने हुए तस्वीरें साझा कीं और युवती से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा दिया। इन दो साल में आरोपी कई बार रीवा आया और मुलाकात के दौरान युवती से गलत संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की बात रखी तो आरोपी बार-बार टालता रहा।

ये भी पढ़ें- बदले की जिद में अपनी ही बेटी को बनाया मोहरा, पैर में मारी गोली, सात साल बाद खुला राज; पहुंचा जेल

युवती की शिकायत पर पुलिस का जाल
कुछ दिन पहले युवती को आरोपी की हरकतों पर शक हुआ तो उसने पूरी बात सेमरिया थाने में बताई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर योजना बनाई। पीड़िता की मदद से आरोपी को मिलने के लिए बुलाया गया। जैसे ही आरोपी युवती से मिलने पहुंचा, पहले से तैयार पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।

आरोपी से बरामद हुआ फर्जी आईकार्ड और नकली पिस्टल
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी का असली नाम अर्जुन कुमार है, जिसकी उम्र 33 साल है और वह उत्तराखंड के देहरादून का निवासी है। उसके पास से नकली पिस्टल (लाइटर वाली), एक चाकू, फर्जी आधार कार्ड और साइबर क्राइम हेड ऑफिसर का आई कार्ड मिला। आरोपी ने पुलिस लोगो लगी बाइक का भी इस्तेमाल किया था जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UK 07 FS 6057 है।

ये भी पढ़ें- प्रियंका और मोइनुद्दीन ने कई व्यापारियों को फंसाया, बड़ा लालच दिया फिर शिकार बनाया

पुलिस की चालाकी से गिरफ्तारी
इस पूरे मामले में पुलिस ने बड़ी रणनीति बनाकर आरोपी को पकड़ा। एसडीओपी उमेश प्रजापति ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की गई और आरोपी को बुलवाकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपनी असली पहचान उजागर की और फर्जी दस्तावेजों की जानकारी भी दी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के पास से जब्त किया गया सामान।    आरोपी का असली नाम अर्जुन कुमार है।    पुलिस वर्दी वाली तस्वीरें शेयर करता था। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें