फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result: छोटे कस्बे की बेटी ने रचा इतिहास, त्यौंथर की अदिति सिंह प्रदेश में आठवें स्थान पर

Thu, 16 Apr 2026 09:10 AM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

रीवा जिले के त्यौंथर तहसील के छोटे से कस्बे चाकघाट से एक बड़ी और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। निजी स्कूल सेंगरवार की मेधावी छात्रा अदिति सिंह ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में कला संकाय से शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। अदिति ने कुल 482 अंक अर्जित कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे त्यौंथर अंचल का नाम रोशन कर दिया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामों में अदिति की इस उपलब्धि ने क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया है। छोटे कस्बे से निकलकर प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाना अदिति के संघर्ष, समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है।

ये भी पढ़ें- MP Board Result: अनूपपुर ने किया कमाल, 10वीं में प्रदेश में अव्वल तो 12वीं में दूसरे स्थान पर

अदिति सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर अध्ययन को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर कलेक्टर बनना है, ताकि वे समाज और देश की सेवा कर सकें। अदिति के इस सपने ने उन्हें और भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

अदिति, पत्रकार कमलेश्वर सिंह राठौर की पुत्री हैं, जिससे इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र में गौरव की अनुभूति और बढ़ा दी है। वहीं विद्यालय के संचालक शिवाकांत पांडे ने अदिति की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अदिति ने यह साबित कर दिया है कि यदि लगन और मेहनत हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता।

अदिति की इस शानदार उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक नई प्रेरणा पैदा की है। अब हर कोई उनकी इस सफलता की सराहना कर रहा है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें