फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: हार्डवेयर की बंद दुकान में लगी भीषण आग, दूर से दिखता रहा धुएं का गुबार, लाखों रुपए का सामान जला

Sun, 08 Mar 2026 10:02 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

रतलाम शहर के टैंकर रोड नयागांव क्षेत्र में रंगपंचमी पर्व पर रविवार दोपहर हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और क्षेत्र में आसमान पर काले धुएं का गुबार छा गया। वहीं आग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आग में प्लास्टिक के पाइप व अन्य सामग्री जलने से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। आसपास के घरों में रहे रहे कई लोग घरों से बाहर निकलकर दूर चले गए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पांच दमकल पानी की मदद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार शहर में अधिकाशं लोग रंगपंचमी का पर्व मनाने में व्यस्त थे। इसी बीच दोपहर करीब दो बजे टैंकर रोड़ नयागांव क्षेत्र में स्थित राहुल प्रसाद निवासी विनोबा नगर की हार्डवेयर व सेनेटरी सामग्री की बंद दुकान में आग लग गई और दुकान से धुआं निकलने लगा। आसपास के लोग धुआं देखकर दुकान के पास पहुंचे तथा पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दुकान में आग बढ़ गई और आग की लपटें निकलने लगीं तथा आसमान की तरफ धुएं का गुबार छाने लगा। सूचना मिलने पर नगर निगम फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दमकल लेकर पहुंचे तथा नागरिकों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखे प्लास्टिक के पाइप, नल फिटिंग का सामान, हार्डवेयर का सामान, फर्नीचर आदि सामन जल चुका था। आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार दो-तीन किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था।

ये भी पढ़ें- घर में बैठे-बैठे हो गई 15 साल की छात्रा की मौत, साइलेंट अटैक आशंका; कहती थी 90% से ज्यादा नंबर लाऊंगी

दुकान संचालक शहर से बाहर गए हुए हैं
दुकान संचालक राहुल प्रसाद ने करीब नौ पहले पिछले वर्ष जून में उक्त दुकान खोली है। दुकान लोहे की चद्दर से बनी गुमटीनुमा शेड में संचालित की जा रही थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। दुकान संचालक राहुल प्रसाद अपने मित्र के साथ रविवार सुबह ही राजस्थान के चित्तोड़गढ़ स्थित सांवलिया सेठ के मंदिर के दर्शन करने गए थे। घटना के समय वे मंदिर के बाहर नाश्ता कर रहेथए तभी उन्हें उनके एक दोस्त ने फोन कॉल कर दुकान में आग लगने की जानकारी दी। वहीं सूचना मिलने पर दुकान संचालक के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। एसआई आरएस परमार ने बताया कि दुकान में लाखों रुपए के नुकसान होने का अनुमान है। आग के कारण का पता नहीं चला है, हो सकता है कि शार्ट सर्किट से लगी होगी। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें