राजगढ़ शहरी क्षेत्र में जिल अस्पताल के पीछे स्थित कलाखेत क्षेत्र में सोमवार की शाम को कोतवाली पुलिस की टीम ने एक नवजात शिशु के शव को बरामद किया है, जिसके पेट और पर पर घाव के निशान थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नवजात के शव को किसी जानवर के द्वारा बुरी तरह से नोचा गया है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम सोमवार की शाम अस्पताल के पीछे वाली कॉलोनी कालाखेत क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि कुछ स्थानीय महिलाओं की नजर उक्त नवजात शिशु के शव पर पड़ी। जिसे जानवरों के द्वारा बुरी तरह से नोच दिया गया था। जिसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके पश्चात मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस की टीम ने नवजात शिशु के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। वहीं उक्त नवजात का शव लगभग 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसके बारे में पुलिस जांच कर रही है।