फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja-Sonam Case Update : सबूत जलाने वाला आरोपी खोलेगा कई राज! | Raj Kushwaha | Sonam Raghuvanshi

Video Desk Amar Ujala Updated Mon, 23 Jun 2025 10:43 AM IST

इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले की जांच अभी जारी है। पिछले दिनों राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा की रिमांड खत्म हो गई जिसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने शिलांग के एडीजे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुआ सोनम और राज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी विवेक सिम के मुताबिक, राज और सोनम से पूछताछ पूरी हो चुकी है... इसी बीच राजा सोनम केस में एक नया मोड़ सामने आ गया है... केस में एक नई एंट्री ने सनसनी फैला दी है... दरअसल सोनम का काला बैग जिसे पुलिस लगातार ढूंढ रही थी उसकी जानकारी मिल गई है और इस बैग को किसने छुपाया था वो भी पुलिस को पता चल चुका है... 

बता दें राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स को हिरासत में लिया. शिलोम पर आरोप है कि उसने आरोपी विशाल चौहान को किराए पर फ्लैट दिया, जिसमें हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी छिपी हुई थी. इस मामले में पुलिस को एक ऑटो चालक से अहम सुराग मिले.... 

रैपिडो ऐप से बुक इस ऑटो को 3 मई को नंदबाग से बैग लेकर रवाना किया गया था, जिसे हीराबाग में एक युवक ने रिसीव किया... पुलिस ऑटो चालक के द्वारा बताई गई उस जगह पर भी पहुंची जहां उसने बैग किसी युवक को सौंपा था... हालांकि पुलिस जब वहां पहुंची तो बैग नहीं मिला लेकिन सीसीटीवी से साफ हो गया कि बैग गायब करने वाला कोई और नहीं बल्कि प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स ही था... जिसने राजा की हत्या के बाद सोनम को रुकने के लिए इंदौर में फ्लैट दिलवाया था.. बता दें कि इस बैग में 5 लाख रुपये नकद, सोनम की ज्वेलरी, एक देसी पिस्टल और सोनम के कपड़े थे. पुलिस इस बैग को अहम सबूत के तौर पर देख रही है. ऐसे में पुलिस ये भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शिलोम ने किसके कहने पर बैग को गायब किया और सबूत मिटाया... इस बीच रविवार को इस मामले में मेघालय एसआईटी टीम और एफएसएल इंदौर सोनम रघुवंशी का बैग जलाने वाले शिलोम जेम्स को लेकर इंदौर के हरे कृष्ण विहार कॉलोनी पहुंची। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एफएसएल इंदौर ने फोरेंसिक जांच के लिए जले हुए बैग के टुकड़े और सोनम के सामान के जले हुए टुकड़े एकत्र किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें