फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, युवक को बेसुध होने तक आरोपियों ने पीटा | MP News

राजधानी भोपाल में एक बार फिर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हबीबगंज थाना क्षेत्र में तीन हमलावरों ने एक युवक को सरेराह रोककर लाठी-डंडे से पीटा। युवक को आरोपियों ने बेसुध होने तक पीटा। घटना हबीबगंज थाना क्षेत्र में व्यस्त सड़क पर हुई, जहां लोग और वाहन लगातार आ-जा रहे थे, लेकिन घायल युवक की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें हमलावर युवक को जमीन पर गिराकर डंडों से मारते दिख रहे और उसे गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार पीड़ित रिंकू सिंह प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार दोपहर में उसका विवाद पांच नंबर इलाके में रहने वाले लखन और उसके साथियों के साथ हो गया। उस समय लोगों ने समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया, लेकिन रात में आरोपियों ने रिंकू सिंह को दुर्गा पेट्रोल पंप के सामने रोक लिया और लाठी-डंडों से पीटने लगे। उसे बेसुध होते तक पीटा। आसपास मौजूद लोग पूरी घटना मोबाइल में रिकॉर्ड करते रहे, जबकि पीड़ित तड़पता रहा। बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें