फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोता लाओ, ईनाम पाओ: मिट्ठू गुम हुआ तो शहर में लगवाए पोस्टर, ढूंढने या पता बताने वाले को मिलेंगे एक हजार रुपये

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Updated Mon, 27 Mar 2023 07:31 AM IST

अभी तक आपने इंसानों के गुम होने पर उनके पोस्टर लगे देखे होंगे और बकायदा खोजने वाले को मिलने वाले ईनाम भी इन पोस्टर पर लिखा होता है, लेकिन दमोह में एक तोते के गुम होने के पोस्टर लगे हैं और खोजने वाले को बकायदा 1000 रुपये का इनाम देने की बात भी कही गई है। इतना ही नहीं तोते के गुमने और पता बताने वाले को ईनाम देने का एनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है, जो इस समय शहर में चर्चा का विषय है। लोग तोता खोजने के लिए पेड़ों की ओर टकटकी लगाकर देख रहे हैं। 

दरअसल जबलपुर नाका निवासी पुष्पा खरे के घर में एक तोता पला था, जिसे परिवार के लोग अपने घर के सदस्य की तरह रखते थे और पूरा दिन तोता परिवार के लोगों के बीच रहता था। 23 मार्च को तोता कहीं खो गया और काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुष्पा खरे द्वारा शहर में पोस्टर लगवाए गए, जिसमें लिखा की मेरा तोता 23 मार्च गुरुवार को उड़ गया है। आपने इसे किसी के घर पर या पेड़ पर देखा हो। ये मिठ्ठू पुच्चू, बेटू बोलता है। जो भी व्यक्ति इसकी जानकारी देगा उसे 1000 रुपये और जिसके घर पर होगा उसे भी 1000 रुपये का इनाम दिया जायेगा। शहर के चौराहों पर इसी तरह के पोस्टर लगे हैं और एनाउंस हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें