फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pench National Park: शावकों संग नजर आई रूनी झूनी बाघिन, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया रोमांचक नजारा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Updated Tue, 10 Jan 2023 01:24 PM IST

पेंच नेशनल पार्क के टूरिया गेट के पास रूनी झूनी बाघिन अपने चार शावकों के साथ नजर आई, जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। बाघिन रूनी झूनी लगातार पेंच नेशनल पार्क में अपनी मूवमेंट से पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। सोमवार को पेंच टाइगर रिजर्व में सफारी करने पहुंचे पर्यटकों को कोर एरिया में सफारी के दौरान बाघिन चार शावकों के साथ नजर आई। बाघिन शावकों के साथ सड़क पार कर रही थी। उसी समय सफारी कर रहे पर्यटकों को बाघिन का दीदार हुआ। पर्यटकों ने इस रोमांचकारी घटना का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया। 

पर्यटकों के साथ अंदर पहुंचे गाइड ने बताया कि नए वर्ष पर पेंच में बाघ  दिखने का सिलसिला जारी है। पेंच आने वाले अधिकांश पर्यटकों को बाघ का दीदार हो रहा है। पर्यटक सुबह व शाम के समय पेंच के कोर एरिया में सफारी कर रहे हैं। पर्यटकों ने बताया कि सड़क पार करते समय शायक अठखेलियां करते भी नजर आए।

लगातार बढ़ रहे पर्यटक
बता दें, पेंच नेशनल पार्क में लगातार पर्यटक बढ़ रहे हैं, जिसके कारण पेंच नेशनल पार्क भी गुलजार है, गौर करने वाली बात यह है कि बाघ के साथ-साथ पर्यटकों को बगीरा का भी दीदार हो रहा है जो रोमांच का केंद्र बना हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें