फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna: भाजपा नेत्रियों के बीच कुर्सी को लेकर लड़ाई, एक ने दूसरी को जड़ा थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल

Mon, 26 Dec 2022 05:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

पन्ना जिले में दो नेत्रियां मंच पर भिड़ गईं। बैठने के लिए कुर्सी की लड़ाई इतनी बढ़ी कि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रभा तिवारी ने महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नीलम चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया। अब कांग्रेस इस मसले पर सवाल उठा रही है। वायरल वीडियो कुछ दिन पुराना है। पन्ना जिले में वॉलीबॉल नेशनल चैम्पियनशिप चल रही थी। इस दौरान भाजपा के कई बड़े नेता और महिला नेत्रियां मंच पर मौजूद थी। इस बीच भाजपा की दो महिला नेत्रियों के बीच थप्पड़बाजी हो गई। यह घटना मोबाइल के कैमरे में कैद हो गई और अब वीडियो वायरल हो गया। 

कांग्रेस की पन्ना जिलाध्यक्ष शारदा पाठक ने कहा कि मंच पर भाजपा नेताओं के सामने जिस तरह नेत्रियां आपस में लड़ रही हैं, यह दिखाता है कि बीजेपी के अंदर अंतर्कलह किस कदर चल रही है। यह बेहद शर्मनाक है। बताया जा रहा है कि यह मामला अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय सांसद वीडी शर्मा के पास पहुंच गया है। वह ही कुछ फैसला ले सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें