पन्ना में पुलिस ने लग्जरी कार से शराब का अवैध परिवहन करने वाले तीन आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा और उनके पास से 171 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब कीमत करीब एक लाख 20 हजार रुपये, आरोपियों के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस एवं एक लग्जरी कार सहित कुल नौ लाख 30 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है। आरोपी पड़ोसी जिला कटनी तरफ से लग्जरी कार में शराब लेकर पवई होते हुए पन्ना की ओर आ रहे थे।
पुलिस अधीक्षक पन्ना साई कृष्ण एस थोटा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की TUV गाड़ी में कुछ व्यक्ति अवैध शराब भरकर कटनी से पवई की तरफ आ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम गठित की गई और सहयोग हेतु साइबर सेल पन्ना की मदद ली गई। उक्त पुलिस टीम द्वारा तहसील कार्यालय के पास वाहन चेकिंग की गई और जब चेकिंग की जा रही थी, तभी सफेद रंग की TUV कार आती दिखी, कार का ड्राइवर पुलिस को देखकर कार को रोककर पीछे की ओर बैक करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा कार को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
यह भी पढ़ें: यूनेस्को में अभी शामिल नहीं होगी गेर, सीएम मोहन यादव आएंगे
कार में बैठे व्यक्तियों के नाम पता पूछे, कार की तलाशी ली गई। जहां कार में 15 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब, चार पेटी प्लेन देशी अवैध शराब मिली। शऱाब के सम्बंध में दस्तावेजों की पूछताछ किए जाने पर कोई भी दस्तोवेज नहीं मिले। साथ ही तलाशी लेने पर आरोपी कार ड्राइवर सुनील यादव जो अपनी कमर में दाहिने तरफ एक 315 बोर का देशी कट्टा खोसे हुए था, भी जब्त किया गया। मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना पवई में आयुध अधिनियम एवं आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।
यह भी पढ़ें: भाजपा कार्यालय में होली मिलन समारोह, फाग गायन और रंगों के संग उत्सव, Video