फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: नर्मदापुरम के विवेक सागर प्रसाद फिर चमके, हॉकी विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

Sun, 26 Jul 2026 01:46 PM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

 नर्मदापुरम जिले के इटारसी क्षेत्र के ग्राम चांदौन के लाल विवेक सागर प्रसाद ने एक बार फिर पूरे प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप-2026 के लिए घोषित भारतीय टीम में विवेक का चयन हुआ है।

15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले इस महामुकाबले में वह तिरंगे की शान के लिए मैदान में उतरेंगे। जैसे ही चयन की खबर सामने आई, गांव से लेकर शहर तक खुशी की लहर दौड़ गई। खेल प्रेमियों में उत्साह है और हर कोई अपने इस होनहार खिलाड़ी की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है।

विवेक ने कहा कि 1975 में भारत ने हॉकी विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था और अब पांच दशक बाद उसी गौरव को दोहराने का सुनहरा अवसर सामने है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी पूरी ताकत, जुनून और समर्पण के साथ देश के लिए संघर्ष करेंगे और विश्व मंच पर भारत का परचम बुलंद करने की पूरी कोशिश करेंगे।

चांदौन की मिट्टी से निकला यह सितारा आज भारतीय हॉकी की सबसे मजबूत कड़ियों में गिना जाता है। तेज रफ्तार, सटीक पासिंग, शानदार मिडफील्ड नियंत्रण और दबाव भरे मुकाबलों में बेहतरीन खेल विवेक की पहचान बन चुका है। लगातार दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने एक बार फिर विश्व कप जैसी बड़ी प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की है।
ये भी पढ़ें-  MP: मंदसौर में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा, दो तस्कर गिरफ्तार; भारी मात्रा में केमिकल जब्त

विश्व कप में इस बार भारतीय टीम की कमान कप्तान हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे, जबकि अनुभवी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह भी टीम को मजबूती देंगे। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने टीम को अनुभव और युवा ऊर्जा का बेहतरीन मिश्रण बताते हुए शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। अब देश की नजरें हॉकी विश्व कप पर टिकी हैं।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें