फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: 4.5 करोड़ की 2260 किलो लाल चंदन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, दक्षिण भारतीय राज्य से लाने की आशंका

Thu, 17 Jul 2025 08:16 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

फिल्म पुष्पा से प्रेरित होकर लाल चंदन की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली से साढ़े चार करोड़ का 2260 किलोग्राम लाल चंदन जब्त किया है। एसपी अभिषेक आनंद ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लाल चंदन की खेती मूलतः दक्षिण भारतीय राज्यों  में ही की जाती है। आशंका है कि आरोपी वहीं से लाल चंदन लेकर आए होंगे, उनसे पूछताछ की जा रही है। 

ये भी पढ़ें: भोपाल के एमपी नगर में धंसी सड़क, हो गया 8 फीट गहरा 10 फीट चौड़ा गड्ढा, धरने पर बैठे कांग्रेसी

एसपी अभिषेक आनंद ने पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 16 जुलाई को पिपलियामंडी पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP 44 AB 7371 से लाल चंदन जब्त किया। इस दौरान चंदन की तस्करी करते हुए आरोपी यतिन्द्र पिता विष्णुलाल राठौर (34) और अजय पिता श्यामलाल (19) दोनों निवासी दलपतपुरा थाना जीरन नीमच को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली से 2260 किलोग्राम लाल चंदन के लट्ठे जब्त किए हैं, जिसकी कीमत करीब साढ़े चार करोड़ बताई गई है। मामले में एक अन्य फरार आरोपी राजेंद्र उर्फ सलीम भाई पिता सालीग्राम पाटीदार निवासी गोगरपुरा की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 317(5) BNS एवं म.प्र. वन उपज अधिनियम 2000 की धारा 21, 22 एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26, 33, 42 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

ये भी पढ़ें: स्वच्छता सर्वेक्षण में जबलपुर देश में पांचवें नंबर पर, वाटर सरप्लस शहरों में भी शामिल

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें