फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain In Mandla: उफनाए नाले में बहे बाइक सवार दो युवक, ग्रामीणों ने एक को बचाया; दूसरा 2KM दूर तक बह गया

Tue, 21 Jul 2026 02:01 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

मंडला के नैनपुर थाना क्षेत्र में देर रात हुई तेज बारिश के चलते बंधा नाला उफान पर आ गया। निवारी-मक्के-डिठौरी मार्ग स्थित बंधा पुलिया पार करते समय बाइक सवार दो युवक तेज बहाव में बह गए। राहत की बात यह रही कि दोनों युवकों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, महाराजपुर थाना क्षेत्र के बंजारा टोला निवासी प्रभान मरावी और सिकंदर कुड़ापे डिठौरी से सगोनिया की ओर बाइक से जा रहे थे। बंधा पुलिया के ऊपर तेज पानी बह रहा था, इसके बावजूद दोनों ने पुलिया पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक सहित दोनों युवक तेज बहाव में बह गए।

बहते समय प्रभान मरावी ने एक पेड़ पकड़ लिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सी की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं सिकंदर कुड़ापे तेज बहाव में बह गया। देर रात तक ग्रामीणों ने उसकी तलाश की और एसडीईआरएफ को भी सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें- महाकाल सवारी 2026: 'श्यामू' पर घमासान, हाथी की सेहत को लेकर वन विभाग और मालिक आमने-सामने

मंगलवार सुबह जानकारी मिली कि सिकंदर कुड़ापे घटनास्थल से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर दूर स्वयं सुरक्षित बाहर निकल आया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है।

देर रात हुई भारी बारिश के कारण बंधा नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे पुलिया के ऊपर तेज बहाव आ गया और यह हादसा हो गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान पुल-पुलियों पर पानी का तेज बहाव होने पर उन्हें पार करने का प्रयास न करें। थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें