फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandla News: कान्हा टाइगर रिजर्व में चीतल का शिकार, मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

Tue, 21 Jul 2026 03:05 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व के खटिया रेंज अंतर्गत बटवार बीट में वन विभाग ने वन्यजीव शिकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चीतल के मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की और आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। खटिया रेंज के एसडीओ आशीष पांडे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने चीतल का शिकार किया है और उसका मांस अपने घर ले जाकर पकाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी। जांच में दो आरोपी और एक अपचारी बालक की पहचान हुई, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

ये भी पढ़ें- महाकाल सवारी 2026: 'श्यामू' पर घमासान, हाथी की सेहत को लेकर वन विभाग और मालिक आमने-सामने

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चीतल का शिकार उन्होंने नहीं किया, बल्कि कुत्तों द्वारा मारे गए चीतल के अवशेषों से मांस काटकर अपने घर ले गए थे और उसे पकाने की तैयारी कर रहे थे।

हालांकि, वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि कान्हा टाइगर रिजर्व और आसपास के क्षेत्रों में वन्यजीवों के शिकार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। वन्यजीवों के शिकार या उनसे जुड़े किसी भी अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें