फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandla News: जमीन विवाद में सगे भाई ने ली भाई की जान, पत्नी गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2026 08:28 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देल्हा में जमीन विवाद ने सोमवार को खूनी रूप ले लिया। सगे भाइयों के बीच हुए विवाद में एक भाई की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शिवदयाल जंघेला और उनके बड़े भाई रामगुलाम जंघेला के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कुल्हाड़ी और अन्य वस्तुओं से हमला किया गया। हमले में शिवदयाल जंघेला गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी आशा जंघेला भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें- भोपाल में 27% ओबीसी आरक्षण को लेकर विधानसभा घेराव, रंगमहल चौराहे पर पुलिस ने रोका, वाटर कैनन चलाई

घटना की सूचना मिलते ही नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी रामगुलाम जंघेला को गिरफ्तार कर लिया। घटना में आरोपी भी घायल हुआ है, जिसका इलाज नैनपुर सिविल अस्पताल में चल रहा है। एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी रामगुलाम जंघेला घायल अवस्था में थाने पहुंचा था। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची, जहां शिवदयाल जंघेला और उनकी पत्नी घायल अवस्था में मिले। दोनों को अस्पताल भेजा गया, जहां शिवदयाल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उनकी पत्नी को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच खेत में लगी मक्के की फसल पर दवा छिड़काव को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें शिवदयाल को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दिनदहाड़े हुई वारदात से पूरे देल्हा गांव में सनसनी फैल गई है। मामूली जमीन विवाद ने एक परिवार को ऐसी त्रासदी में बदल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और एक मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें