मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह से ही तेज धूप और झुलसाने वाली हवाओं के कारण हालात ऐसे बन रहे हैं मानो पूरा प्रदेश गर्म तंदूर में बदल गया हो। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 31 मई तक गर्मी अपने चरम पर रह सकती है और कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की आशंका है।