सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.... वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में मानपुर विकासखण्ड के ग्राम चितराव के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की है जहां बच्चों के भविष्य के साथ-साथ बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है
मानपुर विकासखण्ड के ग्राम चितराव के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील के तहत बच्चों को बांटे गए खाने में कीड़े मिले हैं यही नहीं उनके खाने में साफ सफाई में भी लापरवाही बरती गई है उनके खाने में बाल भी मिले हैं