फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: आसमान से निगरानी के साथ आंसू गैस भी फायर करेगा पुलिस का 'मिनी कॉप्टर', जानें खूबियां

Fri, 04 Jul 2025 09:16 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्यप्रदेश की खंडवा पुलिस के सुरक्षा बेड़े में अब एक भारी भरकम ड्रोन की एंट्री हो गई है। फिलहाल इस ड्रोन को कोई नाम नहीं दिया गया है, लेकिन इसे मिनी कॉप्टर के रूप में देखा जा सकता है। जिस तरह एक सैन्य हेलीकॉप्टर युद्ध या इमरजेंसी के समय मदद और हथियार लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचता है या उस स्थान की निगरानी करता है। इसी तरह यह ड्रोन भी खंडवा पुलिस की मदद करेगा। इसीलिए इसे मिनी कॉप्टर भी कहा जा रहा है। करीब 15 लाख कीमती इस ड्रोन का वजन लगभग 7 से 8 किलो है और यह अपने साथ इतने ही वजन का सामान लेकर भी उड़ान भर सकता है। इसे लगभग 2000 फीट ऊंचाई तक उड़ाया जा सकता है। इतना ही नहीं यह 10 किलोमीटर दूरी तक जाकर कैमरे से निगरानी करने के साथ ही टियर गैस भी फायर कर सकता है। फिर अपने साथ ले जाए गए सामान की डिलीवरी भी कर सकता है। इमरजेंसी स्थिति में सायरन बजाना या उस क्षेत्र में पुलिस की आवाज या इंस्ट्रक्टशन पहुंचाने के काम भी कर सकता है।

ये भी पढ़ें- बिना मुण्डेर के कुएं में गिरी कार से बरामद हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, पुलिस जांच में जुटी

वहीं इस ड्रोन को लेकर जानकारी देते हुए खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि आज से मोहर्रम के मुख्य पर्व की शुरुआत हो रही है। वहीं आगामी दिनों में गुरु पूर्णिमा और अन्य त्योहार भी आने वाले हैं। जिनमें काफी भीड़भाड़ होती है। इन पर्वों की तैयारी के लिए खंडवा में बाहर से भी पुलिस बल बुलाया गया है। साथ ही स्थानीय पुलिस बल की भी ड्यूटी लगाई गई है। यही नहीं, इसके साथ ही 15 लाख रुपये का एक आधुनिक ड्रोन भी खरीदा गया है। जो 10 किलोमीटर के रेडियस में आसानी से उड़ सकता है। इसके साथ इस ड्रोन में आंसू गैस फायर करने की सुविधा भी है। आवश्यकता पड़ने पर हम इससे कहीं पर भी टियर गैस छोड़ सकते हैं। इस ड्रोन के माध्यम से कोई सामान या पानी की बोतल जैसी चीजें हम जरूरतमंदों तक पहुंचा सकते हैं। अब खंडवा पुलिस आगामी सभी त्योहारों में इसका उपयोग करने वाली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें