फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: गणतंत्र दिवस की शुभकामना देकर चलते बने मंत्री विजय शाह, मीडिया के सवालों से बनाए रखी दूरी

Mon, 26 Jan 2026 05:07 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्यप्रदेश के खंडवा में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड में मनाया गया। यहां प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह द्वारा झंडा फहराया किया गया, और मंत्री शाह ने परेड की सलामी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में आम लोग भी इस आयोजन को देखने यहां पहुंचे हुए थे। वहीं इसके बाद मंत्री शाह ने प्रदेश वासियों के नाम मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। इसके बाद मंत्री शाह ने आसमान में तिरंगे रंग में रंगे गुब्बारे छोड़कर गणतंत्र का जश्न मनाया। वहीं जिला पुलिस बल ने हर्ष फायर किया, जिसके बाद मंत्री शाह द्वारा परेड की सलामी ली गई। इधर स्कूली बच्चों ने भी ग्राउंड पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, तो वहीं कई विभागों ने अपने अपने विभाग की झांकी भी निकाली।

ये भी पढ़ें- 77वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन में मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा, डॉग स्क्वॉड की शानदार प्रस्तुति

इसके बाद मंत्री शाह मीडिया से बात किए बगैर ही जाने लगे, और पुलिस द्वारा मीडिया को उनसे दूर रखने के प्रयास किए जाते रहे। हालांकि इस दौरान मंत्री शाह केवल गणतंत्र दिवस का शुभकामना संदेश देकर चलते बने। उन्होंने कहा कि 77वें गणतंत्र दिवस की उनकी ओर से और प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। इसके बाद वे बगैर किसी सवालों का जवाब दिए आयोजन से चले गए। बता दें कि, पहले तय कार्यक्रम के अनुसार खंडवा में जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मुख्य कार्यक्रम में ध्वज फहराने वाले थे। हालांकि इसे ऐनवक्त पर बदल दिया गया। वहीं मंत्री विजय शाह रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री हैं और उनके प्रभार वाले जिले में उनका भारी विरोध होने के चलते उन्हें गृह क्षेत्र खंडवा में भेजा गया था, लेकिन यहां भी उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें