फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: आत्महत्या करने पहुंचे युवक ने पुल पर खड़ी की बाइक और रेलिंग पर चढ़कर लगा दी नर्मदा में छलांग, फिर...

Sun, 17 Nov 2024 10:57 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की खलटाका चौकी के पुलिस कर्मियों की इस समय जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल, चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार युवक अपनी मोटरसाइकिल को खलघाट स्थित नर्मदा नदी के पुल पर खड़ी करके अचानक पुल की रेलिंग से नदी में कूद गया है।

बता दें कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और नविकों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे सीपीआर देकर पहले तो बचाने की कोशिश की और इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। समय पर सीपीआर और उचित उपचार मिलने के बाद युवक की जान बच गई और इस तरह से खलटाका पुलिस चौकी प्रभारी और उनकी टीम इस वक्त आम लोगों की नजरों में हीरो बन गई।

खरगोन जिले की खलटाका पुलिस चौकी पर एक युवक के नर्मदा नदी में छलांग लगाने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी राजेन्द्र अवस्या अपने साथ पुलिस टीम को लेकर नर्मदा नदी के पुल पर पहुंचे। जहां पर युवक की मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स पुलिस कर्मियों को चाबी लगी हुई ही खड़ी दिखाई दी। इसके बाद उन्हें मछली पकड़ने वालों ने बताया कि एक युवक अभी-अभी पुल से नदी में कूदा है, जिसे उन्होंने पकड़ लिया है। इसके बाद युवक को खींचकर नदी के किनारे तक लाया गया। यहां पुलिस टीम ने देखा कि युवक की हल्की-हल्की सांसें अभी चल रही थीं। पुलिस टीम ने युवक के सीने पर पंपिंग कर उसके पेट से पानी निकाला, जिसके बाद उसे सीएचसी अस्पताल धामनोद ले जाकर भर्ती करवाया गया।

वहीं जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे युवक के परिजनों ने उसका नाम विनोद पिता कैलाश मुवेल, निवासी अवलीपुरा उमरबन थाना मनावर बताया। हालांकि, युवक ने इस तरह का आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। बता दें कि फिलहाल अस्पताल में विनोद का इलाज चल रहा है और डाक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गयी है। वहीं, इस बचाव दल में थाना प्रभारी बलकवाड़ा, रितेश यादव चौकी प्रभारी राजेन्द्र अवास्या के साथ ही नीरज यादव, नरेंद्र जाट, देवी सिंह चौहान और मछुआरे मनोहर सोलंकी एवं राजू मानकर का प्रयास रहा, जिससे एक युवक की जान बचाई जा सकी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें