मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद क्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव गुरुवार को पहुंचे। इस दौरान सीएम ने बीते दिनों कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकवादियों की कायराना हरकत को लेकर भी अपना आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि हम उन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं। हमारे देश के दुश्मनों का हाल जो माननीय प्रधानमंत्री के माध्यम से अब हमारी सेना करने वाली है। उसके लक्षण साफ दिख रहे हैं। जब भी टीवी खोलो तो लोगों के हाथ-पांव कांप रहे हैं। जबान से हलक सूख रहा है। सुध नहीं पड़ रही है। क्या होगा क्या होगा। अरे बाबा यह करने से पहले सोचना था। यह मोदी जी का जमाना है। छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। ये पक्की बात है।
ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर में पांच दिवसीय आचार्य शंकर प्रकट उत्सव प्रारंभ, निकाली गई कलश यात्रा
हरसूद के कार्यक्रम के दौरान सीएम यादव ने अपने भाषण की शुरुआत गोपाल कृष्ण भगवान की जय से की। इसके बाद उन्होंने कहा कि जब हम अपने भगवान श्री कृष्ण और श्री राम को याद करते हैं, तो हमारे विरोधी कहते हैं कि ये धर्म की बात करते हैं। इसको लेकर उन्होंने उपस्थित जनता से सवाल भी किया, कि आप ही बताओ कि, हम धर्म की बात नहीं करें तो क्या अधर्म की बात करें। भगवान की बात नहीं करें, तो क्या शैतान की बात करें। सीएम ने इशारों में ही कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भगवान राम की बात करो, तो इनको कष्ट हो जाता है। इनके नेता तो वहां दर्शन करने भी नहीं पहुंचे।
ये भी पढ़ें- वक्फ कानून के विरोध में मुस्लिम समाज ने किया ब्लैकआउट, बोले- शांतिपूर्ण विरोध रहेगा जारी
इसके साथ ही सीएम यादव ने कहा कि आज का समय थोड़ा बदला हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा था। ये हमारे देश के दुश्मनों को हजम नहीं हो रहा है। आज भारत कहां से कहां जा रहा है। हमारे हंसते-खेलते कश्मीर को आग लगाने का काम किया। पहलगाम में धर्म पूछ कर पाप करने का काम किया है। पति पत्नी बगीचे में घूम रहे थे, भगवान का नाम ले रहे थे। कश्मीर जो आनंद में डूबा हुआ था, उसकी आनंद की छवि को बिगाड़ने का काम आतंकवादियों ने किया है। लेकिन हमारे देश की सेना सक्षम है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी दुश्मनों से निपटने में समर्थ हैं।